बादल के आगे नहीं दौड़ सका कोई घोड़ा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: प्रति वर्ष की भांति इस बर्ष भी होली के त्योहार के बाद हाई-वे पर घोड़ा दौड़ का आयोजन किया गया| जिसमे कई जिलों के धोड़े व घुड़सवारों ने हिस्सा लिये| लेकिन बादल के आगे सभी पानी मांग गये| कोई दौड़ने को तैयार नही हुआ| जिसके बाद बादल को विजेता घोषित किया गया|
फतेहगढ़ कोतवाली के इटावा-बरेली हाई-वे पर रिलायंस पेट्रोल पम्प के निकट धोड़ा दौड़ का आयोजन किया गया| जिसमे हरदोई, कन्नौज,शाहजहाँपुर सहित कई जनपदों से घोड़ा चालको ने हिस्सा लिया| सभी ने एक से बढ़कर एक घोड़ा पेश किये| सर्वाधिक दौड़ का ईनाम शहर के नोंनमगंज निवासी राजू के घोड़े बादल पर रखा गया| जिसकी कीमत 14 हजार रखी गयी| नियम व शर्त यह कि यदि बादल हारेगा तो जीतने वाले को 14 हजार का ईनाम और यदि बादल हारा तो वह ईनाम में केबल 12 हजार लेगा|
लेकिन रासी घोड़ा बादल के आगे कोई टिकने को तैयार नही था| जिसके बाद बादल के आगे सभी ने घुटने टेक दिये|