पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी की जीत पर बांटी मिठाई

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद: पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी की जीत पर बीजेपी नेताओं ने मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी छुड़ायी| सभी ने पार्टी की सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में बनने पर विकास कोजनता की पसंद बताया|
कार्यकर्ता पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में चौक बाजार में एकत्रित हुये| जहां मिष्ठान वितरण किया गया| जिलाध्यक्ष ने कहा कित्रिपुरा सहित अन्य राज्यों पर कम्युनिस्ट सरकार 25 वर्षों से आतंकी सरकार चला रही थी| मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में पूर्वोत्तर में इतिहास रच दिया है| उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की जनता को मोदी पसंद है इसलिए जनता ने विकास को वोट दिया| नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि कम्युनिस्ट ने लूट तंत्र का शासन चलाया| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भी सभी को जीत की बधाई दी|
इस दौरान जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी,शिवांग रस्तोगी, संजीव मिश्रा बॉबी, पीयूष त्रिपाठी, शिवम दुबे, गुंजन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे