बाढ़ आपदा से निबटने को 47 बाढ़ चौकियां, 16 शरणालय बनाए जाए: डीएम

0
93

फर्रुखाबाद: आज जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय में बैठक कर बाढ़ से निबटने के लिए तहसीलों में 47 बाढ़ चौकियां व 16 शरणालय बनाये जाने के निर्देश दिए|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी रिग्जियान सैम्फिल ने कैंप कार्यालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा कर बाढ़ से निबटने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रधानों को नाव की व्यवस्था करने को कहा है। बाढ़ चौकियों पर ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व लेखपाल एवं कानूनगो, आंगनबाड़ी व एएनएम को भी मौजूद रहने के भी निर्देश दिये गये हैं।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में होने वाली मार्ग कटान के लिए गंभीरता से कार्य करने व बाढ़ प्रभावितों को किसी प्रकार की समस्या न होने देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने लहिया, चना, खाद्यान्न, माचिस, मोमबत्ती, केरोसिन की व्यवस्था करने तथा सहायता कार्य करने का रिहर्सल करने के निर्देश दिया है।

अपर जिलाधिकारी सुशील चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सदर में तीन बाढ़ चौकी एक शरणालय, कायमगंज में 15 बाढ़ चौकी तीन शरणालय तथा अमृतपुर में 29 बाढ़ चौकी व 13 शरणालय बनाये गये हैं। नावों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गयी है। बैठक में एसडीएम कायमगंज हरीशंकर, तहसीलदार मोहनलाल, तहसीलदार अमृतपुर एके चंद्रौल मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]