बाजार बंदी को लेकर उर्मिला के घर सपा की बैठक

0
110

फर्रुखाबाद: बाजार बंदी को लेकर सपा की नगर इकाई की बैठक सोमवार शाम को उर्मिला राजपूत के आवास पर हुई। बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष महताब खान ने बंदी को सफल बनाने के लिये चर्चा की। बैठक के दौरान सपा कार्यकर्ताओं को बंदी को सफल बनाने के लिये रणनीति बनायी गयी।

[adrotate banner="3"]

सूत्रों के अनुसार बैठक में नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के चुनाव के प्रत्याशी पर भी चर्चा हुई। चर्चा के विषय में अभी सपाई चुप्पी साधे हैं। परंतु स्पष्ट है कि कही खिचड़ी पक रही है, जिसे अभी कोई खोलना नहीं चाहता है।

[adrotate banner="2"]