बाइक सवार होमगार्ड की मार्ग दुर्घटना में मौत

0
103

FARRUKHABAD : थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम गौटिया के पास एक बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से होमगार्ड की हालत गंभीर हो गयी। एम्बुलेंस से लोहिया ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

dileep[bannergarden id=”8″]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम महलई जिजुइया निवासी दिलीप कुमार पुत्र राजकुमार अपनी बाइक से किसी काम से राजेपुर गया था। तभी वापस आते समय ग्राम गौटिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिलीप कुमार रोड पर ही गिर गये। मौजूद लोगों ने समाजवादी एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया। एम्बुलेंस पर दिलीप कुमार को लेकर लोहिया अस्पताल के लिए आ रहे थे तभी उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।

[bannergarden id=”11″]

दिलीप कुमार की जेब से निकले परिचय पत्र के अनुसार दिलीप कुमार होमगार्ड जवान था। जो जनपद में ही तैनात था। होमगार्ड के परिजनों को सूचना दी गयी है।

[adrotate banner="2"]