अजीत महाजन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने

0
111

FARRUKHABAD : पहले से ही जिला कमेटी की घोषणा में देरी होने के साथ-साथ अन्य प्रकोष्ठों की घोषणा के लिए भी कार्यकर्ताओं को काफी लम्बा इंतजार करना पड़ा था। वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्क्ष पद के लिए भी कई दावेदार अपनी अपनी गोटियां बिछाने में लगे हुए थे। प्रदेश नेतृत्व ने फर्रुखाबाद से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर अजीत महाजन को नियुक्त कर दिया है। समर्थकों में खुशी की लहर दौड गयी।

[adrotate banner="3"]

Yuva-Morcha-ajeet-mahajan[bannergarden id=”8″]

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने आखिर जिले के युवाओं को और लम्बा इंतजार न कराते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। यह खबर जनपद में आते ही अजीत को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। विदित है कि जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के द्वारा अजीत महाजन, प्रबल त्रिपाठी आदि दावेदारों का पैनल भेजा गया है। इस दौरान अजीत ने लखनऊ पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से सम्पर्क साधा और अपनी दमखम का अहसास कराया। प्रदेश नेतृत्व ने युवा नेता अजीत महाजन पर अपना भरोसा दिखाते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के लिए अजीत का नाम घोषित कर दिया।

[bannergarden id=”11″]

अजीत ने बताया कि वह प्रदेश नेतृत्व के फैसले से वह बहुत उत्साहित हैं। उनके द्वारा संगठन से जुडे युवाओं को आगे ले जाने और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभारी कदम उठाये जायेंगे।

[adrotate banner="2"]