बाइक सवारों ने बसपा नेता को गोली से उड़ाया

0
105

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अज्ञात बदमाशों ने सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस सम्बंध में आज ( मंगलवार ) एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

[adrotate banner="3"]

घटना अयाना थाना क्षेत्र की है जहां ५० वर्षीय बसपा नेता वीरेंद्र सिंह को बीते दिन उनके घर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। श्री सिंह बसपा की जिला कमेटी के सदस्य होने के साथ सेक्टर प्रभारी भी थे।

अयाना थाना प्रभारी अलमा अहिरवार ने बताया,कि “”गोलियां लगने के बाद गम्भीर रूप से घायल सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।””

अहिरवार ने बताया, “”घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”” ज्यादा कुछ बताने से इंकार करते हुए अहिरवार ने कहा कि घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश हो सकती है। जांच की जा रही है। दोषियों की गिरफ्तारी और घटना के विरोध में बसपा नेता के समर्थक आज स़डकों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

[adrotate banner="2"]