बाइक भिड़न्त में दूल्हे के तीन भाइयों समेत चार घायल

0
129

फर्रुखाबादः कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला पीतमनगला भोलेपुर निवासी जीतू  पुत्र नेकराम जाटव व राजीव पुत्र अमर सिंह निवासी महमदपुर अचला, कमालगंज के अलावा दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।

[adrotate banner="3"]

घायलों के परिजनों ने बताया कि कल घायल जीतू के बड़े भाई बृजेश की बारात कायमगंज के फरीदपुर निवासी रामेश्वर दयाल के यहां से विदा होकर वापस आयी थी। आज बृजेश का भाई जीतू व उसके चाचा का लड़का 25 वर्षीय राजीव डिस्कवर बाइक द्वारा कायमगंज बारात का कुछ सामान लेकर अपने भाई की ससुराल जा रहे थे। तभी कायमगंज बाईपास पर फर्रुखाबाद की तरफ आ रहे 20 वर्षीय नमन कुमार पुत्र रामदास निवासी गढ़ी बबरारा नबावगंज व उसका बड़ा भाई नीरज अपनी बाइक द्वारा आ रहे थे। दोनो बाइकों की आमने सामने की भिडन्त से  बाइक सवार चारों युवक घायल हो गये।

गंभीर रूप से घायल चारो युवकों को पुलिस द्वारा लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]