कलयुगी बेटे ने वृद्व मां को गोली मारी, थाने से फरार

0
115

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गुतासी निवासी 60 वर्षीय वृद्व सरोज पत्नी स्व0 सियाराम को उसके 20 वर्षीय लड़के सर्वेश ने गोली मार दी। जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। गांव वालों के दबाव बनाने पर वह बमुस्किल वृद्वा को लेकर थाने पहुंचा। वहां से पेशाब करने के बहाने फरार हो गया।

[adrotate banner="3"]

गुतासी के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि सर्वेश दबंग किस्म का लड़का है व मोहल्ले में दबंगई को लेकर अक्सर झगड़ा करता रहता है व अपनी मां सरोज को कई बार मारपीट कर गोली मारने की धमकी दे चुका है।

बीते दिन भी सर्वेश का उसकी मां के साथ झगड़ा हुआ था। सर्वेश का बड़ा भाई राजेश बाबू 302 की सजा तकरीबन 3 साल से काट रहा है। गांव वालों को इस बात की भनक लगी तो उन लोगों ने सर्वेश से इस बारे में पूछा तो उसने मां को अस्पताल ले जाने से साफ इंकार कर दिया। काफी दबाव बनाने पर वह उसे लेकर थाने पहुंचा। वहां से पेशाब करने के बहाने खिसक लिया।
सूत्रों के मुताबिक सर्वेश ने ही अपनी मां की जांघ के ऊपर गोली मार कर घायल किया है। वहीं उसकी मां सरोज अपने बेटे की ममता में फंसकर गोली मारने की बात से इंकार कर रही है।

पुलिस ने सरोज को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। लोहिया अस्पताल में भर्ती मां ने बताया कि मैं घर पर अकेली थी सर्वेश भी घर पर नहीं था। अंधेरे में किसी ने घर में घुसकर गोली मार दी।

[adrotate banner="2"]