बाइक फिसलने से बाप बेटे सहित तीन घायल

0
125

फर्रुखाबाद: बाइक फिसलने से पिता पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये| जिन्हें पुलिस ने लोहिया अस्पताल में देर शाम भर्त्ती कराया|

[adrotate banner="3"]

थाना नवाबगंज के ग्राम बबना निवासी उदयवीर सिंह अपने पुत्र बलवीर के साथ अपने साले शिव सिंह के घर पडोसी जनपद शाहजहांपुर थाना कटरा के ग्राम परशुराम नगर गया था| गुरूवार शाम शराब के नशे में तीनों वापस ग्राम बबना आ रहे थे तभी नशे में होने के कारण बाइक का संतुलन नहीं बना सके और अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जोयला ज्ञानपुर के पास बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गये| जिन्हें अल्लाहगंज थाने के होमगार्ड सूरजपाल व हरिपाल ने देर शाम लोहिया अस्पताल में भर्त्ती कराया|

[adrotate banner="2"]