बाइक फिसलने से दो महिलाओं की मौत

0
109

फर्रुखाबाद: अलग अलग घटनाओ में बाइक फिसलने से दो महिलाओ की उपचार के दौरान मौत हो गयी| पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया|

[adrotate banner="3"]

एटा जिले के थाना नया गाँव के असहद निवासी विश्राम सिंह की ५० वर्षीय पत्नी धन देवी कल सुबह अपने पुत्र राज कुमार के साथ दावा लेने अलीगंज जा रही थी| अलीगंज में कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो कर गड्डे में गिर गयी जिसमे धन देवी को गंभीर चोटे आई उन्हें उपचार के लिए मैनपुरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया| आज सुबह ८ बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी|

वंही थाना कमालगंज के फतेउल्लापुर निवासी राम किशोर की ४० वर्षीय पत्नी अनीता अपने भाई राजू के साथ बड़े भाई पंकज के घर गुरसहायगंज गई थीं| आज सुबह वापस लौटते समय गुरसहायगंज में बाइक फिसल जाने से अनीता के गंभीर चोटें आईं| जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई|

[adrotate banner="2"]