बाइक दुर्घटना में वृद्व व महिला सहित चार घायल

0
97

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कलार नगला निवासी 70 वर्षीय वृद्व रामप्रकाश पुत्र अंगद को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्व के अलावा बाइक पर सवार तीन लोग भी घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।accident

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को लगभग 10 बजे कलार नगला के निकट वृद्व रामप्रकाश पुत्र अंगद सड़क के किनारे पैदल जा रहे थे। तभी हीरो हाण्डा यूपी 76एच 9503 पर सवार होकर लेखपाल सिंह पुत्र दलबीर सिंह, नत्थू सिंह व उनकी पत्नी मुन्नीदेवी निवासी जिजौटा बुजुर्ग कंपिल एमएच फतेहगढ़ की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक से वृद्व रामप्रकाश टकरा गये। जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। वृद्व के अलावा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने वृद्व के परिजनों को सूचना दी। रामप्रकाश के परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं तीनो बाइक सवारों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बाइक लेखपाल सिंह चला रहे थे। लेखपाल सिंह पूर्व सैनिक नत्थू सिंह के साथ एमएच फतेहगढ़ में दवाई लेने जा रहे थे। अचानक सामने वृद्व आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गयी।

[adrotate banner="2"]