घरेलू धारावाहिकों की कहानी से प्रभावित हो रहा समाज: अभिनेता एलन कपूर

0
100

FARRUKHABAD : बम्बई से रेलवे रोड स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आये अभिनेता ने कहा कि वर्तमान में टीवी धारावाहिकों के घरेलू कहानियों से समाज प्रभावित हो रहा है। समाज को चाहिए कि उन्हें मनोरंजन के हिसाब से ही देखें। जीवन में उतारने का प्रयास उसी चीज का करें जो हमारे हित में है।alen kapoor - sanjay gurg - akhil - sharangar chatwal

[adrotate banner="3"]

रेलवे रोड स्थित डा0 आर के चटवाल के आवास पर पहुंचे अभिनेता एलन कपूर ने जेएनआई से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों के अलावा फिल्म रामा ओ रामा क्या है ड्रामा के अलावा सिंह आफ द ग्रेट में भी सनीदेवल के साथ काम किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मूल रूप से आगरा निवासी अभिनेता एलन कपूर वर्तमान में बाम्बे के लोखण्डवाला में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तमन्ना कैटरीना कैफ के साथ काम करने की है। शाहरुख खान उनके पसंदीदा हीरो हैं। वार्ता के दौरान लायन्स क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, आर के चटवाल के पुत्र अखिल चटवाल, पुत्रवधू श्रंगार चटवाल आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]