बाइक डीलर से लूट में प्रयुक्त कार का नम्बर फर्जी, नजदीकियों के काल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस

0
144

फर्रुखाबाद : आवास विकास कालोनी निवासी बाइक डीलर से जहानगंज थाना क्षेत्र में 1.56 लाख रुपये की लूट में प्रयोग की गयी कार पर देखा गया नम्बर बाइक का निकला है। पुलिस नजदीकी लोगों व अनिल के पार्टनर की मोबाइल डिटेल खंगालने में लगी हुई है।

[adrotate banner="3"]

30 नवंबर की शाम क्षेत्र के गांव न्योधापुर के पास शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी बाइक डीलर अनिल राठौर को जहानगंज से बाइक से लौटते समय इंडिगो कार यूपी 76एन-7291 पर सवार बदमाशों द्वारा लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद योगेश कुमार ने बताया कि 1.56 लाख रुपये लूट के मामले में अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। घटना में प्रयुक्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एआरटीओ के रिकार्ड में बाइक का निकला है। मामले की तह तक जाने के लिए अनिल राठौर व उनके पार्टनर चचेरे भाई आलोक सिंह निवासी न्यामतपुर ठाकुरान थाना जहानगंज के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है। क्योंकि हो सकता है कि घटना में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

[adrotate banner="2"]