फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक की बाइक टकरानें के विवाद में युवक के साथ धक्का-मुक्की करने और जान से मारनें की धमकी देनें केमामले में कोतवाली के भीतर जमकर हंगामा हुआ| पुलिस नें जैसे-तैसे मामले को शांत किया|
दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र के घुमना निवासी सचिन कटियार नें पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह बाइक से जा रहा था उसी दौरान बूरावाली गली से मदारबाड़ी जाते समय अचानक बाइक के सामने एक बच्चा आ गया| यह देखकर कुछ लोग गाली-गलौज करनें लगे और जान से मारनें की धमकी दी| सचिन के समर्थन में हिन्दू महासभा नेता राजेश मिश्रा व् अन्य हिन्दूवादी नेता कोतवाली आ गये| महासभा नेताओं नें कोतवाली में जमकर हंगामा किया और कार्यवाही की मांग की| पुलिस ने कार्यवाही का भरोसा देकर मामले को जैसे-तैसे रफा-दफा किया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



