बाइक की टक्कर से जख्मी ग्रामीण की मौत से कोहराम

0
196

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते तीन दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में जख्मी हुए साइकिल सबार की उपचार के दौरान मौत होनें से कोहराम मच गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|थाना क्षेत्र के आशा की मडैया निवासी रामदीन पुत्र रामचरण को बीते 15 नवबंर को साइकिल सबार नें बदायूँ चित्रकूट मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सबार नें जोरदार टक्कर मार दी थी| जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था| परिजनों नें उसे पुलिस के सहयोग से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था जंहा से उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया था| जंहा उसका उपचार चल रहा था| उसकी मौत उपचार के दौरान हो गयी|
मृतक रामदीन का शव गाँव पंहुचते ही कोहराम मच गया| पत्नी श्रीदेवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]