बाइकों की भिंडत में फल विक्रेता सहित दो की मौत

0
112

फर्रुखाबाद: रफ्तार ने मार्ग दुर्घटना में दो बाइक सबारों की मौत हो गयी| जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र फकीरे लाल फल बेंचने का कार्य करता था| सोमबार को वह बाइक से अमरुद खरीदने के लिए जहानगंज गया था जंहा से अमरुद लेकर बाइक से लौट रहा था|  उसी दौरान जनपद मैनपुरी के रामनगर तरईया निवासी 26 वर्षीय पिंटू सक्सेना पुत्र कलेक्टर अपने साथ 18 वर्षीय शिवम पुत्र रामप्रकाश के साथ फर्रुखाबाद से जहानगंज की तरफ जा रहे थे| दोनों की बाइकें थाना जहानगंज के निकट आपस में आमने-सामने से टकरा गयीं| जिससे तीनो बाइक सबार गंभीर रूप से जख्मी हो गये|
उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया| जिसमे अभिषेक और पिंटू को डॉ० प्रशांत सेंगर नें मृत घोषित कर दिया| जबकि शिवम का इलाज किया जा रहा है| पिंटू की शिनाख्त शिवम ने की और जानकारी दी| मृतक फल विक्रेता अभिषेक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| खबर लिखे जाने तक पिंटू के परिजन नही पंहुचे थे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]