बाइकर को बचाने में अनियंत्रित टैंपो पलटा चालक सहित तीन घायल

0
126

फर्रुखाबाद: सोमवार प्रात: एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में फर्रुखबाद से फतेहगढ़ की ओर जा रहा टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक सहित तीनो सवारियां को घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

हैबतपुर गढिया स्थित कांशीराम कालोनी निवासी 30 वर्षीय युवक विमल कुमार पुत्र शिव कुमार ठिलिया पर फल बेचने का कार्य करता है। बीती रात वह मछली टोला फतेहगढ़ निवासी 20 वर्षीय बंटू के साथ सामान लेकर फर्रुखाबद से फतेहगढ़ की ओर टैंपो से जा रहा था। सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक जीतू पुत्र नरेश निवासी नेकपुर कलां सहित तीनों टैंपो सवार घायल हो गये।

[adrotate banner="2"]