बाइकर्स ने ग्रामीण से रुपयों से भरा थैला लूटा

0
130

फर्रुखाबाद: बैंक रूपये निकाल कर ले जा रहे ग्रामीण जैसिंह से 20 हजार रूपये से भरा थैला बाइक सवारो ने लूट लिया।

[adrotate banner="3"]

थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर महमूद निवासी जयसिंह पुत्र फूलचन्द्र शनिवार को मण्डी समिति स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से बीस हजार रूपये निकाल कर पैदल ही जा रहे थे। सीपी तिराहे के पास पीछे से आये वाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने उसके हाथ से झोला छीन लिया और मण्डी समिति की ओर भाग गये। जब तक उसने चीखपुकार मचाई तब तक बाइक सवार उनकी आखों से ओझल हो चुके थे। आस-पास के लोग दौड़े लेकिन कोई फायदा नही हुआ। इसकी सूचना पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी।

[adrotate banner="2"]