बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को गोली मारी

0
89

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम शेखपुर में बहन से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे का विरोध muienकरने पर एक भाई को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा वहीं युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

शेखपुर में मंगलवार को मेला चल रहा था तभी सगीर पुत्र बन्ने की पुत्रियां जहां आरा व फूलवानो भी मेला देख रहीं थीं। मेले में ही शोहदा श्यामू ने आकर सगीर के घर के सामने ही छेड़छाड़ शुरू कर दी। बहन से छेड़छाड़ करने की घटना भाई मुईन ने देख ली। तत्काल मुईन ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो शोहदा श्यामू ने तमंचा निकालकर मुईन के पैर में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुई को कमालगंज अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शोहदा श्यामू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]