बहन के घर आये युवक नें फांसी लगा की खुदकुशी

0
177

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बहन के घर आये युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|
पड़ोसी जनपद कन्नौज के मानीमऊ राजा का पुरवा कुसुमखोर निवासी 22 वर्षीय जितेन्द्र राजपूत पुत्र रामदयाल अपनी पत्नी सोनी के साथ जनपद फर्रुखाबाद के थाना कादरी गेट के मोहल्ला कछियाना निवासी बहन संतोषी पत्नी लेखराज के घर आया था| जितेन्द्र सोमवार को सुबह 9 बजे घर से निकल गया था | उसने कछियाना निवासी स्वर्गीय विजय बहादुर के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी| पेंड के नीचे उसकी चप्पले उतरी थी| सूचना मिलने पर कादरी गेट अपराध निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद, एसएसआई जगदीश वर्मा, दारोगा सुधा पाल आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे जांच की| मृतक का बीते 7 महा पूर्व सोनी के साथ विवाह हुआ था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]