बहन की आडियो व फोटो वायरल करने की धमकी का विरोध करने पर युवक को पीटा

0
100

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) युवती का आडियो व फोटो सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी देने का विरोध उसके भाई को भारी पड़ गया| दबंगों ने उसे जमकर पीट दिया| पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी शराब सेल्स मैंन ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बहन पूजा(परिवर्तित नाम) को भैया जी जिम संचालक प्रदीप राजपूत निवासी मधवापुर, सर्वेश राजपूत निवासी घाटमपुर, रजनेश राजपूत पुत्र रामविलास निवासी आलूपुर ने कई दिनों से परेशान कर रखा है| युवक ने कहा है कि आरोपी उसकी बहन का आडियो व फोटो सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी देकर व्लैक मेल कर रहे है | जब उसने इसकी शिकायत आरोपियों से की तो 9 सितम्बर को सुबह तड़के आरोपियों ने उसे तब घेर लिया जब वह अपने शराब के ठेके पर जा रहा था| सेल्समैंन ने यह भी आरोप लगाया कि उसके रखे बिक्री के 33810 रूपये भी छीन लिये और धमकी देकर फरार हो गये|

पुलिस जाँच कर कार्यवाही करने की बात कह रही है|

[adrotate banner="2"]