बसपा सम्मलेन में नागेन्द्र राठौर की टिकट कटी

0
112

फर्रुखाबाद:: आगामी विधान सभा चुनाव के लिए बुलाई गयी बढपुर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित बसपा सम्मलेन में पार्टी कोआर्डीनेटर के.के गौतम ने भोजपुर विधान सभा सीट से घोषित पार्टी प्रत्याशी नागेन्द्र राठौर का टिकट काटकर महेश राठौर को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की|

[adrotate banner="3"]

पार्टी सूत्रों के अनुसार अभी जनपद के दो विधान सभा क्षेत्रों के टिकट और बदले जाने की पूरी संभावना है| सम्मलेन में एमएलसी व चेयरमैन मनोज अग्रवाल, कायमगंज के विधायक कुलदीप गंगवार, नागेन्द्र शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राम नरेश प्रजापति आदि ने अपने विचार रखे और पारी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की मांग की|

[adrotate banner="2"]