बसपा प्रत्याशी रजनीकान्त का पर्चा खारिज

0
161

RJNI KQNTफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी रजनी कान्त का पर्चा प्रस्तावको के प्रस्ताव बापस लेने के चलते खारिज कर दिया गया|
दोपहर तकरीबन 2 बजकर 50 मिनट पर एक कार से कलेक्ट्रेट पंहुचे बसपा प्रत्याशी रजनी कान्त कुशवाह के दोनों प्रस्तावक बीडीसी बबलू व प्रधान फूलसिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समाने अपने वयान दर्ज कराये| दोनों प्रस्तावको ने कहा की वह लोग नामाकंन पत्र में प्रस्तावक नही बने है और ना ही नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किये है| जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार के समाने दोनों प्रस्तावको ने हस्ताक्षर ना करने की बात कही| जिसके बाद प्रस्तावको के आभाव में बसपा प्रत्याशी रजनी कान्त कुशवाह का पर्चा खारिज कर दिया गया|
जानकारी होने पर प्रत्याशी सहित विधान सभा सदर प्रत्याशी महेन्द्र कटियार, रामनरेश गौतम, गुरुदेव सिंह, जवाहर सिंह गंगवार आदि ने आरोप लगाया की नामांकन वाले दिन दोनों प्रस्तावक उनके साथ थे| मिडिया में भी उनका फोटो छपा है| जिलाधिकारी के सामने वयान देने के बाद दोनों प्रस्तावको ने लिखित शपथ पत्र भी सौप दिया| जिसके बाद बसपा प्रत्याशी का पर्चा ख़ारिज कर दिया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]