फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बहुजन समाज पार्टी में भी पंचायत चुनाव को लेकर अन्दर खाने में हलचल तेज हो गयी है| पंचायत चुनाव में पार्टी के हाथी को ताकतवर बनाने के लिए संगठन लग गया है| जिसके चलते पदाधिकरियों की बैठक की रूप रेखा तय की गयी|
शनिवार को फतेहगढ़ भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में बसपा की बैठक में कानपुर मंडल के सेक्टर प्रभारी शिव कुमार गौतम नें पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज को टटोला| इसके साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को सुझाव देनें के साथ ही उनसे तैयारी की भी जानकारी ली|
बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल जाटव नें जेएनआई को बताया कि अभी केबल सुझाव पदाधिकारियों से लिए गये हैं| पार्टी से निर्देश आने पर दमदारी से चुनाव लड़ा जायेगा|
पूर्व मंडल कॉर्डिनेटर अमित गौतम, पूर्व सेक्टर प्रभारी रजनी कान्त कुशवाह, रामदत्त, अब्दुल रहमान, विमल बेगी आदि रहे|
बसपा ने पंचायत चुनाव को लेकर कसी कमर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


