बसपा कोआर्डीनेटर ने हटाये उपाध्यक्ष सहित कई निष्क्रिय पदाधिकारी

0
112

ajay bhartiFARRUKHABAD : मसेनी चौराहा स्थित एक बैंकेट हाल में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मण्डल जोन कोआर्डीनेटर कानपुर कमलेश कुमार भारती ने जिले की चारो विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने जिले व विधानसभा क्षेत्र के निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदल दिया।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि जिस पदाधिकारी के पास समय नहीं है, अपने पद का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। उनके स्थान पर दूसरे साथियों को कार्य करने का मौका मिले। उन्होंने बसपा जिला उपाध्यक्ष राजेश शास्त्री को हटाकर उनके स्थान पर राजकुमार गौतम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज को जिम्मेदारी सौंपी।

सदर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा उपाध्यक्ष राजन दुबे के स्थान पर संदीप तिवारी को व दुर्गेश कनौजिया के स्थान पर जितेन्द्र जाटव को विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष बनाया गया। उसके साथ पुष्पादेवी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुईं व सदस्यता ग्रहण की। सुमित सिंह गंगवार एडवोकेट ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

[bannergarden id=”8″]

बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल जाटव, राजीव चतुर्वेदी, योगेन्द्र सिंह, राजू शंखवार, सुदेश पाल, अनुराग सिंह, महावीर राजपूत, रामनरेश गौतम, जंगाली लाल बाथम, राकेश राठौर, रामरतन गौतम, चन्द्रेश राजपूत, कौशल शाक्य, सुभाष गौतम, मनोज सत्यार्थी, विजय गौतम, विनोद गौतम, राजकुमार गौतम, जवाहर सिंह गंगवार, देवेश तिवारी, मुनीश मिश्रा, कृष्ण गौतम, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]