बलात्‍कार के अरोप से पलटी महिला: बैंक मैनेजर को छोड़ा

0
95

फर्रूखाबादः बैंक मैनेजर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला आश्‍चर्यजनक रूप से मजिस्‍ट्रेट के सामने अपने आरोपों से पलट गयी। परिणाम स्‍वरूप बैंक मैनेजर को छोड़ दिया गया है, व पुलिस मुकमदमे को एक्‍सपंज करने की बात कर रही है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि बीते 4 जून को आवास विकास निवासी बैंक मैनेजर नरेन्द्र गंगवार पर जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ के ग्रेसीगंज निवासी एक विधवा ने बलात्कार का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी थी। महिला ने शहर कोतवाली मे नरेन्द्र के खिलाफ घर पर बुलाकर रात भर बलात्‍कार करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने महिला  का लोहिया अस्पताल मे परिक्षण कराया था व तहरीर के आधार पर बैंक मैनेजर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। इसके साथ ही बैंक प्रबन्धक नरेन्द्र गंगवार को पुलिस ने 4 जून को ही उनके आवास विकास स्थित घर से उठा लिया था।

पुलिस ने महिला को न्यायलय मे पेश किया, जहां कोर्ट में महिला अपने द्धारा दर्ज कराई गयी रिपोर्ट से ही मुकर गयी। महिला के बयान बदलने के बाद पुलिस भी सकते मे आ गयी। जिसके बाद पुलिस से दो दिन से कोतवाली मे बैठे बैंक मैनेजर नरेन्द्र गंगवार को छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक रूम सिंह यादव ने बताया कि बैंक प्रबंधक के विरुद्ध दर्ज मुकदमा एक्‍सपंज किया जायेगा।

 

//

[adrotate banner="2"]