बर्थ डे की दावत में सिलेण्डरों में लगी आग, हलवाई सहित तीन झुलसे

0
107

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निहालचन्द निवासी राजीव दुबे के मकान में उनके छोटे भाई के पुत्र के डस्ठौन का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें अचानक सिलेण्डर बदलते समय आग लग गयी। सिलेण्डरों को घर से बाहर निकालकर फेंकने में गृहस्वामी सहित हलवाई व एक अन्य युवक झुलस गया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक राजीव दुबे के भाई के पुत्र के डस्ठौन का कार्यक्रम था। जिसमे ंउनके काफी रिश्तेदार व परिचित लोग भी आये हुए थे। खाना बनाने के लिए पड़ोस के ही हलवाई रामनिवास को बुलाया गया था। कुछ सामिग्री बनाने के बाद जब एक सिलेण्डर खाली हो गया।  तो हलवाई ने दूसरा सिलेण्डर लगाने का प्रयास किया। नया लगाया जा रहा सिलेण्डर पहले से ही लीक था। जिसने अचानक आग पकड़ ली। अचानक लगी सिलेण्डर में आग से घर में अफरा तफरी मच गयी। मेहमान इधर उधर भागने लगे। तभी अचानक राजीव दुबे ने सिलेण्डर उठाकर सड़क पर फेंका जिससे वह बुरी तरह से झुलस गये। मामले की सूचना फायरब्रिगेड को दी गयी लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग बुझाई जा चुकी थी। आग में गृहस्वामी के अलावा पड़ोसी बंटू गुप्ता व हलवाई रामनिवास झुलस गये।

[adrotate banner="2"]