एक दिन पूर्व अपहृत युवक छूटकर भागा

0
89

फर्रुखाबाद: बीते दिन क्वालिस गाड़ी से अपहरण कर ले जाया गया युवक शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उलियापुर के गन्ने के खेत से बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग आया। ग्रामीणों ने युवक को थाना पुलिस को सौंप दिया। परिजनों को सूचना दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जनपद कन्नौज के ग्राम नगला खेमकरन निवासी महेशचन्द्र का पुत्र कौशलकांत अपने फूफा बृजराज सिंह निवासी पेरी नवादा कमालगंज के यहां आये थे। जहां से बीते दिन दोपहर 12 बजे घर के लिए गये थे। जरारी से छिबरामऊ को जाने वाली बस पर बैठ गये। ऊसराहार बस से उतर कर कौशलकांत नगला खेमकरन जा रहा था। तभी शाम 5 बजे क्वालिस गाड़ी पर सवार पांच बदमाश उतरे जिन्होंने उसे धक्का दिया और तीन लोगों ने उठाकर जीप में डाल लिया। रविवार को शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उलियापुर के निकट गन्ने के खेत से कौशलकांत बदमाशों से छूटकर भाग खड़ा हुआ।

गन्ने के खेत के ही निकट बाजारे की कटाई कर रहे ग्रामीणों ने जब कौशलकांत को नंगा बदहाल देखा तो वह समझ गये कि युवक की बदमाश पकड़ कर लाये होंगे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कौशलकांत को थाने ले आयी। जहां से उसके परिजनों को सूचना दी गयी है।

[adrotate banner="2"]