बरात में डांस को लेकर बारातियों पर चले लाठी- डंडे, दो जख्मी

0
117

फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली के गांव अमेठी जदीद बीती रात डांस करने के विवाद में बारातियों को जमकर लाठी-ठंडो से मारपीट करने के बाद उन पर पथराव भी किया गया | सूचना पर डायल 100 मौके पर पंहुची लेकिन आरोपी हाथ नही लगे| गुरुवार सुबह पुत्री की विदा करने के बाद बधू के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी|

[adrotate banner="3"]

अमेठी जदीद निवासी विजय राजपूत की पुत्री की बरात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव ढिलावल से आई थी। रात लगभग 11 बजे बाराती दूल्हा मनोज के साथ बैंड बाजे की धुन पर डांस करते हुए जयमाल के लिए जा रहे थे। उसी समय गाँव के ही दो दबंग दुर्विजय व लालू आ गये और उन्होंने डांस को लेकर बरातियो से विवाद कर दिया| बारातियों के साथ जमकर मारपीट कर दी गयी| लाठी-डंडो से मारपीट होने से दो बाराती जख्मी हो गये| सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया| बेटी को विदा करने के बाद विजय ने गुरुवार सुबह पांचालघाट चौकी पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रार्थनापत्र दिया। चौकी प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

[adrotate banner="2"]