बदमाशों ने आधे घंटे के भीतर दो को लूटा

0
167

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला जब आधे घंटे के भीतर दो बदमाशों ने दो लूट की वारदात को अंजाम दे डाला वह भी एक ही कोतवाली क्षेत्र में| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर निवासी अनुराग कौशल पुत्र विजय शंकर कौशल ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि वह बाइक से अपने खेत देखने तेरा जा रहे थे| तेरा मोड़ के निकट लगभग 11 बजे दो अज्ञात काली बाइक पर सबार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी चेंन लूट ली और फरार हो गये|
दूसरी घटना जनपद फिरोजाबाद के हिमायुंपुर निवासी नवीन कुमार पुत्र रुप बसंत ने तहरीर में कहा है कि वह बाइक से अलीगंज से छिबरामऊ जा रहा था| वह जैसे ही बहादुर नगला के निकट बाइक सबार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोंक लिया| बदमाशों ने लगभग 11: 30 बजे घटना को अंजाम दिया| उन्होंने नवीन के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली और वापस नीवकरोरी की तरफ भाग गये|
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जाँच पड़ताल की जा रही है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]