बड़ी खबर: निहास खोदते समय दीवार गिरी, कई मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी

0
550

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को अचानक निहास खोदते समय पड़ोसी की दीवार पलट गई। जिसमें कई मजदूर दब गए। मौके पर भारी पुलिस बल व भीड़ मौजूद। पुलिस और दमकल रेस्क्यू जारी किए है। थाना कादरी गेट के क्रिश्चियन कालेज के पीछे बढ़पुर में मोहल्ला अंडियाना निवासी पूर्व सैनिक अमरीश तिवारी का प्लाट हैं। उनके पड़ोस के प्लाट में मकान की निहास की खुदाई चल रही थी। अचानक पड़ोसी की दीवार भरभरा कर पलट गई। जिससे कई मजदूर दब गए। दबे मजदूरों को निकालने का रेस्क्यू जारी है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]