‘फैन’ व्यापार मंडल के विमलेश मिश्रा जिला महामंत्री मनोनीत

0
622

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की बैठक में नए पदाधिकारियो का मनोनयन कर संगठन विस्तार किया गया है। शहर के आवास विकास स्थित प्रयागनारायण अस्पताल में संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के प्रदेश मंत्री अरविंद गुप्ता ने हिंदू महा सभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा को अपने संगठन का जिला महामंत्री, अजय मेहरोत्रा, सचिन गुप्ता नगर महामंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में कहा गया कि व्यापारी बंधुओं की बैठकों में केवल औपचारिकता हो रही है। बैठकों में जीएसटी की सर्वाधिक शिकायतें आने से व्यापारियों में आक्रोशित है। व्यापारियों ने महीने में दो बार बैठक का समय होना चाहिए। जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा ने कहा कि शहर की रेलवे रोड बनवाने के लिए आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, अनूप गुप्ता, सचिन गुप्ता, लाखन सिंह, संजीव वर्मा, विमल गुप्ता, विवेक गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]