बजरंग रेस्टोरेंट पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा

0
128

फर्रुखाबादः सिटी मजिस्ट्रेट ने अनियमितताओं की लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट पर छापा मारा। छापे के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने कई खाद्यान्न वस्तुओं के सेम्पुल भी भरवाये। सिटी मजिस्ट्रेट के रेस्टोरेंट पर पहुंचने से वहां मौजूद लोग आंख बचाकर खिसकते नजर आये।

[adrotate banner="3"]

सिटी मजिस्ट्रेट भगवानदीन ने आज बेबर रोड पर स्थित बजरंग रेस्टोरेंट पर छापा मारा। छापे के दौरान उन्होंने पनीर व दाल का सेम्पुल भरवाया। सेम्पुल भरने के दौरान रेस्टोरेंट मालिक व सिटी मजिस्ट्रेट से काफी देर बातचीत हुई। हालांकि अन्य अनियमितता नहीं मिली। वहां मौजूद लोग सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने से चलते बने। प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में छापे की सूचना से आज फतेहगढ़ क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना रहा।

[adrotate banner="2"]