नशेड़ी युवक बना पुलिस के लिए बबाले जान

0
101

फर्रुखाबाद:  कायमगंज क्षेत्र के बाईपास रोड पर बीती रात एक युवक नशे की हालत में पुलिस को बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला। कोतवाली पुलिस ने नशेड़ी युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया। नशेड़ी युवक पुलिस के लिए बेहोश रहने तक बबाले जान बना रहा।

[adrotate banner="3"]

बाईपास रोड़ बेरियों के पास एक युवक नशे की हालत में पडा हुआ था। राहगीरो की उसपर नजर पडी तो वहां देखने बालो का जमावडा लग गया और किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने युवक को उठा कर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

युवक को होश आने पर उसने अपना नाम साहिर अली पुत्र नजर अली निवासी जाफरी मोहल्ला फतेहगढ बताया। उसने बताया कि वह पी एम हाऊस में लावारिस लाश को गंगा पर ले जाने का काम करता है। युवक ने कि उसके पास 1हजार रूपये थे जो किसी ने निकाल लिए। जिसपर पास खडे़ लोगों ने उस को पेसे देकर फर्रूखाबाद बस में बैठाल दिया।

इस प्रकार जब तक पुलिस ने युवक की सही सलामत पहचान व जांच पड़ताल नहीं कर ली तब तक वह बबाले जान बना रहा। वहीं बाद में लोग भी उस पर खूब चटकारे लेते रहे।

[adrotate banner="2"]