बच्चे को बचाने में बाइक फिसली, दो घायल

0
99

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीनदयाल बाग के पास बच्चे को बचाने के चक्कर में शिक्षकों की बाइक फिसल गयी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

इटावा जनपद के ग्राम जसवंतपुर निवासी शिक्षक मोहित गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता व सुरेश बाबू पुत्र देवीदीन अपने पूर्व तैनाती स्थल भरखनी हरदोई वेतन निकालने के लिए जा रहे थे। तभी दीनदयाल बाग के पास एक बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक रोड पर फिसल गयी। जिससे मोहित गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। सुरेश बाबू पुत्र देवीदीन के भी चोटें आ गयी। दोनो को प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। सुरेशबाबू ने बताया कि उनका भरखनी से स्थानांतरण इटावा के जसवंत नगर हो गया है लेकिन वेतन अभी भी हरदोई से ही निकलता है। जिससे वह दोनो लोग वेतन के चक्कर में हरदोई जा रहे थे।

[adrotate banner="2"]