बंदियों की कलाई पर राखी बांध लिया सदमार्ग पर चलने का संकल्प

0
130

फर्रुखाबाद:जिला जेल में विभिन्य अपराधों के आरोप में बंद बंदियों की कलाई में राखी बांध ब्रह्मकुमारी विश्व विधालय की बहनों ने उन्हें सदमार्ग पर चलने का वचन लिया|
शनिवार को प्रजापति ब्रह्मकुमारी भाई सोहनलाल, बहन राधा, सुमन, नीता राठौर, प्रिया, राधिका आदि ने कारागार कर्मियों के सहयोग से जिला जेल के बंदियों को रक्षाबंधन के पर्व पर कलाई में राखी बांधी तो बंदी भावुक हो गये| सभी बंदियों के कलाई पर राखी बाँध उन्हें मिठाई भी खिलाई गयी| बदले में बंदियों ने सदमार्ग पर चलने का वचन ब्रह्मकुमारी बहनों को उपहार में दिया|
इस दौरान जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह,कारापाल गिरिजा शंकर यादव, उपकारापाल जितेन्द्र कुमार यादव, राजेश कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]