फर्रुखाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया| जिसमे सर्वधर्मों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की|
नगर के बद्री विशाल में पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई| स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपने विचार रखे| भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह जी ने कहा कि पूरे देश में अटल बिहारी को लेकर शोक की लहर है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत से ऐसे कार्य किए जो कभी भुलाए नहीं जा सकते| अटल बिहारी वाजपेयी को हर वर्ग और हर धर्म के लोग पसंद करते थे|
कांग्रेश जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी राजनीतिक दृष्टि से बहुत दूर है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अटल बिहारी वाजपेयी को बहुत सम्मान दीया और वह जन नेता-जन नायक के रूप में भारत की शान थे| कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया| उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में मतभेद रखे होंगे लेकिन कभी किसी के प्रति मनभेद नहीं रखा| संसद में वह जब बोलते थे तो पूरा सदन चाहे सत्ता पक्ष हो चाहे विपक्ष में उनको ध्यान से सुनता था|
सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा अटल जननायक नेता थे वह हिंदुस्तान ही नहीं पूरे विश्व के नेता थे| उनकी कमी पूरे हिंदुस्तान के लोगों को महसूस हो रही है| डॉ० रजनी सरीन, कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव,मौलाना पप्पन मियां, अपना दल के जिलाध्यक्ष रिंकू कटियार, पादरी राजेंद्र, कायमगंज चेयरमैन सुनील कुमार चक,पूर्व महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल, डॉ० अरविंद गुप्ता , चित्र अग्निहोत्री,लक्ष्मण सिंह,विधायक नागेंद्र सिंह राठौर,विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी आदि ने अपने विचार रखें|
इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता ने संचालन किया, जिला महामंत्री विमल कटियार,जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप सक्सेना,मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी व नगर महामंत्री प्रबल त्रिपाठी आदि रहे|
जनप्रतिनिधि के साथ ही जननायक थे पूर्व पीएम अटल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


