बंदर की तेरहवीं पर भंडारे का आयोजन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) बीते दिनों एक बन्दर की मौत पर पूरे गाँव में मातम छा गया था| जिसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया और शनिवार को विधि-विधान से तेरहवीं पर भंडारे का आयोजन किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर गलवार में बीते दिनों बन्दर की गर्मी के कारण मौत हो गयी थी | जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी शव यात्रा निकाल कर पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार किया था|
शनिवार को ग्रामीणों ने बन्दर  की आत्मा की शांति के लिए तेहरवी संस्कार का आयोजन किया|
जिसमे लगभग एक हजार लोगों को भोजन कराया गया| वही गाँव के बंदरों को गुड और चना के साथ पुड़ी खिलायी गयी| बन्दर की तेरवीं का यह अनोखा मामला प्रकाश में आया है|
इस  दौरान राम कुमार मिश्रा ,रामू दीक्षित, राजीव दुबे, आदेश दीक्षित, प्रशांत दिक्षित ,प्रेम कुमार दुबे ,जितेन्द्र कुमार वर्मा, रामबाबू दुबे मास्टर, घनश्याम सिंह फौजी, दीपू सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य ,सुरेंद्र यादव, मनीष दीक्षित फौजी , प्रवीण यादव ,अनूप यादव आदि लोगों ने सहयोग किया।