करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद: पंखा ठीक करने गये युवक को करंट लग गया| जिससे उसकी मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बराखेडा निवासी 21 वर्षीय सुधीर उर्फ़ कृष्णा राजपूत पुत्र रामचद्र गाँव में ही रामवरन के निर्माणाधीन मकान में लेंटर डालने के लिए मजदूरी करने गया था|  पिता रामचन्द्र ने बताया कि सुधीर छत से नीचे ऊतर कर आया और कमरे में रखे पंखे (किट) को ठीक करने लगा| उसी समय अचानक उसके करंट लग गया| जिससे वह गम्भीर हो गया|
परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक का विवाह बीते 11 मई  2019 को जनपद हरदोई सबायजपुर नई दुनिया निवासी महेश चन्द्र की पुत्री पूजा के साथ हुआ था| घटना के बाद मृतक की पत्नी पूजा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उसका एक महीने के भीतर ही सुहाग उजड़ गया|