बंग्लादेश मामले पर ‘हिन्दू रक्षा समिति’ का प्रदर्शन

0
250


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बांग्लादेश घटना के विरोध में हिन्दू रक्षा समिति नें जमकर विरोध प्रदर्शन किया| सड़क पर जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पंहुचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ के जेएनबी तिराहे पर डा. भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा के निकट हिन्दू रक्षा समिति के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में सभी हिन्दू संगठन और समाज के लोग भगवा

पताका और तिरंगा लेकर एकत्रित हुए| जिसमे शिशु मन्दिरों के आचार्य, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल, हिन्दू महासभा आदि संगठन सामिल हुए| सभी जुलूस लेकर बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध करते हुए फतेहगढ़ चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पंहुचे| जहाँ हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, विहिप जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, महेश लोधी सहित आदि नें जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा | इस दौरान डॉ. सुबोध वर्मा, सुधांशु दत्त द्विवेदी, गुड्डू पंडित, डा. अभिनाश पाण्डेय, शिवम दुबे, सौरभ मिश्रा, आचार्य सर्वेश शुक्ला, दिनेश तोमर,सुरेन्द्र पाण्डेय, मनोज मिश्रा, आदित्य दीक्षित, अमन गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="2"]