कोलकाता। आम आदमी पार्टी की बंगाल इकाई के सभी नेता और कार्यकर्ता औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने पत्रकारों से कहा की बंगाल में आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। हम आप कार्यकर्ताओं और नेताओं का हमारी पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते है और ये सभी नेता और कार्यकर्ता अब बीजेपी के लिए काम करेंगे।
पिछले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद आप ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की इकाई बनाई थी। आप ने बंगाल में हाल में हुए लोकसभा चुनाव में चार सीटों पर चुनाव भी लड़ा था लेकिन उसके चारों उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। बीजेपी में शामिल हुए आप के वरिष्ठ नेता महमूद जाफरी ने कहा की हम बिना किसी चाहत के आप में शामिल हुए थे, लेकिन हम लोगों की सेवा करना चाहते हैं और यह मौका हमे इस पार्टी में रहकर नहीं मिला।
बंगाल में ‘आप’ नेता BJP के लिए करेंगे काम!
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


