फौजी के घर चोरों ने किये हाथ साफ

0
124

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर निवासी फौजी अजयबीर के घर चोरों ने बीती रात लाखों के जेबर व नगदी उड़ा दी और दबे पांव चम्पत हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि श्यामनगर में कई चर्चित चोरों का आवास है, या जिसके चलते आस पास चोरियों में शातिर चोरों पर लोगों की निगाहें जाती हैं। बीती रात फौजी अजयबीर जोकि इस समय मणिपुर में तैनात है। उसका भाई विजेन्द्र यादव, अजयबीर की पत्नी रेखादेवी के साथ रह रहा है। बीती रात चोरों ने घर में रखी अटैची उठाकर चम्पत हो गये और अटैची ले जाकर बाहर खेतों में डाल दी। प्रातः जब रेखा देवी सो कर उठी तो उसने अपनी अटैची न पाकर खोजवीन शुरू की। जांच पड़ताल करने पर रेखा देवी को यकीन हो गया कि चोरी हो गयी। अटैची पास में ही एक खेत में पड़ी मिली। जिसमें से जेबर व कुछ नगदी चोरों ने उड़ा दी थी। जिसके अलावा चोर एटीएम, क्रेडिट कार्ड व अन्य कीमती कागजात छोड़ गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

[adrotate banner="2"]