फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी में सपा उपाध्यक्ष को उठाया

0
130

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फेसबुक पर भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी के मामले में भाजयुमो के जिला मंत्री नें रविवार देर शाम कोतवाली में तहरीर दी| पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए आरोपी गैस एजेंसी के मालिक को हिरासत में ले लिया|
शहर के मोहल्ला सुनारवाली गली नालामछरटटा निवासी भाजयुमो के जिला मंत्री अंकित तिवारी, हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि कार्यकर्ताओं के साथ शहर कोतवाली आ धमके| अंकित तिवारी ने तहरीर दी कि आज शाम वह अपने मोबाइल पर फेशबुक चला रहे थे उसी समय सपा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार की  पोस्ट देखी| इसमें श्रीराम के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया| इस दौरान उनके साथ भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी सत्यम कटियार भी बैठे थे| उन्होंनें भी पोस्ट देखी थी| जिससे हम लोगो की धार्मिक भावनायें आहत हुई समाज में आक्रोश है|  भाजपा नेताओं के आक्रोश को देखते हुए आक्रोश में आयी पुलिस नें अनन-फानन में सौरभ कटियार के जहानगंज आवास पर छापामार और उसे हिरासत में ले लिया| कोतवाल विनोद कुमार नें बताया कि कार्यवाही की जा रही है| आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहें हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]