डेस्क:मौसम विभाग ने तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर रहेगा। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चल रही हवाएं दो दिन बाद शांत होंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में कहा है कि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 10 से 14 फरवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया कि 14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश,बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों में भी 10 और 11 फरवरी को बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है जबकि दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में यह तापमान 8-12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा। इसके अलावा हिमाचल और पंजाब में आज शीतलहर चलने का अलर्ट है।
फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



