फालोअप : शराब के नशे में फांसी लगने से हुई थी मिन्टू की मौत

0
164

mintuFARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निहालचन्द्र निवासी 25 वर्षीय मिन्टू शुक्ला पुत्र रामनाथ शुक्ला का शव बुधवार प्रात: दोस्त के घर में फांसी पर झूलता हुआ मिला था। पोस्टमार्टम में मौत की बजह शराब के नशे में फांसी लगाने से होना बतायी गयी है।

[adrotate banner="3"]

मिन्टू शुक्ला अपने घर से अपने दोस्त के घर बजरिया निहालचन्द निवासी विजय राठौर के यहां मंगलवार की शाम पहुंचा था। मिन्टू के परिजनों के अनुसार वह अपने घर से सुबह 9 बजे निकल गया था। इसके बाद रात तकरीबन 9 बजे मिन्टू के भाई टिंकू को विजय राठौर द्वारा फोन पर सूचना दी गयी कि मिन्टू ने फांसी लगा ली। मौके पर पुलिस पहुंची। शव को उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

[bannergarden id=”8″]

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम में मिन्टू की मौत की बजह दारू पीने के उपरांत फांसी लगना बतायी गयी है। मिन्टू ने शराब पी थी, इस बात का खुलासा विजय राठौर या उसकी पत्नी किरन ने नहीं किया था। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिये गये मिन्टू के दोस्त विजय राठौर से पूछताछ कर रही है। मामले के सम्बंध में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है।

[adrotate banner="2"]