फालोअप: महिला की हत्या में टैक्सी चालक पर शक की सुई

0
157

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गढिया ढिलावल में महिला लक्ष्मी की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिये जाने की घटना के बाद परिजन थाने पंहुचे| पुलिस ने परिजनों के द्वारा जानकारी दिये जाने के बाद महिला के मित्र टैक्सी चालक पर शक की सुई धूमते ही उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शूरू कर दी है|

[adrotate banner="3"]

थाने पंहुचे मृतका के पति कैलाश राजपूत ने बताया कि उसके चार बच्चे दो पुत्र व दो पुत्री है| बीते शनिवार को लक्ष्मी अपनी छोटी बेटी गुनगुन को लेकर लगभग 7 बजे अपने घर से सहेली के घर जाने के लिये निकली| लक्ष्मी शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क निवासी अपनी बहन जानकी पत्नी दीपक के घर पंहुची और पुत्री गुनगुन को छोड़कर और चली गयी| वह जो कपड़े उसने बैग में रखे थे वह कपड़े वह पहने थी और जो पहने थी वह बैग ने पड़े मिले| पति ने बताया कि उसे यह नही पता की कपड़े उनने कहा बदले|

कैलाश ने भोलेपुर निवासी एक टैक्सी चालक के विषय में बताया| यह भी बताया की उसकी टैक्सी चालक से मित्रता थी| बाद में विवाद होने के बाद उसने धमकी भी दी थी| पुलिस ने टैक्सी चालक की पत्नी राधा को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी | परिजनों ने अभी तहरीर नही दी है|

[adrotate banner="2"]