फालोअप: गला घोंटकर तबस्सुम को उतारा गया मौत के घाट

0
176

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार सुबह सड़क किनारे युवती का शव पड़ा होनें के बाद पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया| जिसमे गला कसकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है| उधर पुलिस नें हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है|
दरअसल बुधवार तड़के पुलिस को सूचना मिली की शेखपुर गुमटी के निकट सड़क किनारे महिला की लाश पड़ी है| जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| डॉ० विकास पटेल नें शव का पोस्टमार्टम किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तबस्सुम की गला घोटकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है|
शरीर पर मिले आधा दर्जन चोटों के निशान
पोस्टमार्टम के दौरान जब चिकित्सकों नें उसके शरीर की जाँच की तो उसके चेहरे गले में लगभग आधा दर्जन चोटें भी मिली है| जिससे साफ है कि हत्या करने से पूर्व उसके साथ मारपीट भी हुई है| बाद में उसका गला कसकर मौत के घाट उतार दिया गया|
बलात्कार की पुष्टि के लिए बनायी स्लाइड
चिकित्सक के दौरान मृतका के साथ बलात्कार किये जानें की जाँच के लिए स्लाइड बनायी है| जिसकी रिपोर्ट आने के बाद इससे भी पर्दा उठेगा|
तबस्सुम के पति पर दर्ज हुआ हत्या का केस
मृतका तबस्सुम की माँ खुर्शीदा नें थाने में अपने दामाद शावेज के खिलाफ बेटी की हत्या किये जाने के शक में मुकदमा पंजीकृत कराया है| पुलिस अब जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]