फालोअप:जिगर फटने से हुई थी ब्रजराज की मौत

0
133

फर्रुखाबाद:सुबह तड़के गेंहू के खेत में मिली लाश की मौत सर्दी से नहीं बल्कि जिगर फटने से हुई थी| इसका खुलासा पोस्टमार्टम में कर दिया गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया गया है|
जनपद मैंनपुरी के भोगांव लक्ष्मीपुर निवासी 38 वर्षीय ब्रजराज का शव थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल में बन्थल निवासी ईंशा खां के गेंहू के खेत में पड़ा मिला| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था| लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया है| शव का पोस्टमार्टम डॉ० अमित ने किया| सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम में ब्रजराज की मौत जिगर फटने से होना बतायी गयी है| पैरों में चोट भी मिली है| उनके पेट में एल्कोहल की मात्रा भी पायी गयी| पोस्टमार्टम में जिस तरह की बंद चोट पेट में होना बतायी जा रही उससे यह साफ़ है कि ब्रजराज के पेट में लात आदि मारी गयी जिससे उसका जिगर फट गया और उसकी मौत हो गयी|
परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर चले गये|
प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने बताया कि जाँच की जा रही है| अभी मुकदमा दर्ज नही किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]