डोर टू डोर सपा ने दिखाया विकास का विजन

0
106

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में कई जगह घर-घर जाकर समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत डोर-टू-डोर अभियान चलाकर पूर्व सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही बीजेपी की नाकामी भी बतायी गयी|
नगर के आवास विकास में महेंद्र कटियार की टीम के साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत के नेतृत्व में डोर टू डोर सम्पर्क किया गया| जिसमे पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित भी रहे| उन्होंने घर-घर दस्तक देकर कहा कि सबका साथ सबा विकास का नारा देकर देश और प्रदेश में सरकार बनाने वाली भाजपा ने वादाखिलाफी कर देश के गरीब, किसान, नौजवानों के साथ दलित वर्ग व पिछड़ा वर्ग के लोगों को धोखा दिया है। तोषित प्रीत ने कहा कि भाजपा सरकार ने सपा शासन में चलाये गये जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करा दिया। भाजपा सरकार के नीतियों को जनविरोधी बताया।
इस दौरान अरविन्द कश्यप,शिव शंकर शर्मा,अरविन्द वाथम,प्रवीन कश्यप,रामचरण राजपूत आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]